हर घर और कोने में लोगों की पसंद बन रही है आम आदमी पार्टी : सीएम भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान हाल ही में असम पहुंचे जहां उन्होंने डिगबोई में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में एक ‘विशाल रैली’ में भाग लिया । इस दौरान सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के हर घर और कोने में लोगों की पसंद बन रही है… लोग अब जुमलिया की राजनीति से तंग आ चुके हैं ईमानदार राजनीति की ओर देखते हुए ।

 

सीएम ने कहा कि आज की सभा इस बात की गवाही देती है कि असम की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है । अपनी बातों को विराम लगाते हुए सीएम भगवंत मान ने लोगों को सम्मान और प्यार के लिए धन्यवाद भी किया ।