बीजेपी पर बरसे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, बोले जनबल के आगे भाजपा का धनबल नहीं टिकने वाला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हाल ही में नादौन विधानसभा के गलोड़ पहुंचे जहां आयोजित जनसभा में उन्होंने हिस्सा लिया । सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनलाभकारी नीति में विश्वास व्यक्त करते हुए युवाओं से लेकर वृद्धों तक ने हाथ का साथ थामा है।

 

इतना ही नहीं सीएम ने आगे कहा कि देवभूमि में कांग्रेस का बढ़ता कारवां हर घड़ी यह संदेश दे रहा है कि जनबल के आगे भाजपा का धनबल नहीं टिकने वाला।नादौन विधानसभा के गलोड़ में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए देवतुल्य जनता से संवाद भी किया।

 

सीएम ने कहा कि जनता-जनार्दन का उत्साह, उमंग और कांग्रेस सरकार की जनहितकारी नीति में विश्वास यह साफ़ बयां कर रहा है कि जनता की ताकत के आगे लोकतंत्र विरोधियों की पराजय तय है।