उत्तराखंड कांग्रेस के प्रचार अभियान को तेज करने के लिए प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को उत्तराखंड पहुंचेंगी।
प्रियंका गांधी हरिद्वार और पौड़ी जिले में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी।
कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी का चुनाव प्रचार कार्यक्रम फाइनल हो गया है।
प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए पहुंचेंगी।
दोनों लोकसभा क्षेत्र में रैली स्थल का चयन जल्द कर लिया जाएगा।