Gudi Padwa Wishes In hindi : आज यानी 9 अप्रैल से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो चुकी है, हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नव वर्ष शुरू होता है इस बार हिंदू नव वर्ष 9 अप्रैल से शुरू हो चुका है । बता दें की खास अवसर पर अगर आप भी अपने परिजनों और परिवार के सदस्यों को गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन संदेशों पर एक नजर डालें।
1.कोयल गाती है सुरीला मल्हार
रंग बिरंगा सजता प्रकृति का आकार
हो रही है चैत्र नवरात्रि की शुरुआत
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं
2. नया दिन, नई सुबह,
चलो मनाएं एक साथ,
है यही गुड़ी का पर्व,
दुआ करें हम रहें सदा साथ
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं
3. मां दुर्गा का हुआ है आगमन,
नई खुशियों और आशाओं से सजे आपका जीवन,
गुड़ी का त्योहार आपके सपनों में भरे रंग,
बना रहे आपके जीवन में अपनों का संग,
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं !
4. खुशियों से भरा नया सवेरा है आया,
जीवन में नई उम्मीद और आनंद है लाया,
आपके जीवन में आए नई उमंगों की बहार,
शुभ हो आपके लिए गुड़ी पड़वा का त्योहार !
5. मराठी नव वर्ष है आया,
अपने साथ ढ़ेर सारी खुशियां है लाया,
इस साल आपके सारे सपने साकार हो,
सुख और समृध्दि से सजा आपका संसार हो,
हैप्पी गुड़ी पड़वा !