केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP का बड़ा ऐलान, पंजाब में सामूहिक भूख हड़ताल करेगी आप

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी के लोग धरना प्रदर्शन कर रहे है । इस गिरफ्तारी को लेकर हाल ही में आदमी पार्टी पंजाब ने बड़ा ऐलान किया है।

दरअसल, केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी कल यानी रविवार को पूरे पंजाब में सामूहिक भूख हड़ताल करेगी। यह भूख हड़ताल एक दिन की होगी।

इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान खटकड़ कलां पहुंचेंगे और सभी विधायक और मंत्री इस भूख हड़ताल में शामिल होंगे। इस बारे आम आदमी पार्टी के विधायक नेता दिनेश चड्ढा, बिक्रमजीत पासी और हसुखिंदर सिंह बब्बी बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि कल सुबह 11 बजे खटकड़ कलां में भूख हड़ताल की जाएगी।

जिसमें मुख्यमंत्री मान सहित सभी मंत्री एवं विधायक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल पूरे पंजाब के जिला कार्यालयों में की जाएगी।