Big Breaking : टिहरी में हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत

Big Breaking : उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है । बताया जा रहा है कि टिहरी के साकनीधार के पास पिकअप वाहन खाई में जा गिरा । पिकअप वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के व्यक्ति वाहन में दो लोग सवार थे. दूसरा व्यक्ति वाहन से कूद गया था. इसीलिए उसकी जान बच गई.

जानकारी के मुताबिक जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी को सूचना मिली थी कि साकनीधार के पास पिकअप वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया है. जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना एसडीआरएफ (राज्य आपदा संकट मोचन बल) को दी.