IPL 2024 : मैदान में घुसा कुत्ता, हार्दिक हुए परेशान

IPL 2024 : आईपीएल 2024 में रविवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच इस सीजन का पांचवां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले के दौरान एक अजीबोगरीबवाकया देखने को मिला जब मुकाबले के दौरान एक कुत्ता मैदान में घुस आया ।

दरअसल मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक जब अपने ओवर की दूसरी गेंद फेंकने के लिए अपने रन-अप पर जा रहे थे तो तभी एक कुत्ता मैदान में घुस गया और ग्राउंड के चक्कर लगाने लगा. इस वजह से मैच को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा. हार्दिक काफी देर तक उस कुत्ते को पकड़ने का कोशिश करते रहे, लेकिन कुत्ता किसी की पकड़ में नहीं आया हालांकि ग्राउंड स्टाफ कुत्ते को पकड़कर बाहर करने में सफल रहा । बता दे, कि इस मैच के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है जिसे देखकर लोग फनी फनी कमेंट कर रहे है ।