चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए हैं ।
आयकर विभाग की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे है। कॉंग्रेस का आरोप है कि देश में कांग्रेस को कमजोर करने के लिए यह सब कुछ किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने का षड्यंत्र किया जा रहा है।
वही सीएम धामी ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा चुनाव के समय में जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बात की जा रही है, और इलेक्ट्रोल बांड से मिले 1300 करोड़ का चंदा भी कांग्रेस ने खर्च किया है।
वहीं इनकम टैक्स द्वारा कांग्रेस के अकाउंट में बैलेंस लिमिटेशन तय की गई है जो की 115 करोड रुपए है,