Mirzapur Season 3 : फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर के फैंस के लिए का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ जब एक इवेंट के दौरान मिर्जापुर 3 का पहला फुटेज रिलीज किया है। दरअसल 19 मार्च को मुंबई में Are you Ready इवेंट का आयोजन किया गया । जिसमें प्राइम वीडियो नहीं 70 फिल्मों और सीरीज का ऐलान किया । इन सीरीज में मिर्जापुर 3 का भी नाम शामिल है जिसकी पहली झलक फैंस को देखने को मिली . मिर्जापुर 3 की झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है।
इवेंट में प्राइम वीडियो ने करीब 70 सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया इसमें मिर्जापुर 3 , पाताल लोक 2 , पंचायत 3 को मिलाकर 40 ओरिजिनल सीरीज और फिल्में शामिल है । इवेंट में काफी कुछ खास रहा , इवेंट में मिर्जापुर 3 का पहला फुटेज भी रिलीज किया गया टीजर में कालीन भैया का किरदार निभा रहे पंकज त्रिपाठी और गुड्डू भैया यानी अली फैजल को देखा जा सकता है।
इवेंट में रिलीज हुए इस टीजर में मिर्जापुर 3 के कुछ सीन्स को दर्शाया गया , जिसमें कालीन भैया बने पंकज त्रिपाठी और गुड्डू भैया यानी अली फैजल एक दुसरे से कुछ कहते नजर आ रहे ह । सीरीज में श्वेता त्रिपाठी, इशा तलवार, विजय वर्मा की भी झलक देखने को मिली । इस छोटे से टीजर ने ये तो साफ कर दिया है कि मिर्जापुर का सीजन 3 काफी दमदार होने वाला है और इसकी कहानी एक बार फिर से लोगों का दिल जीतने वाली है।