पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते प्रदेश कांग्रेस ने कई नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित

पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिपित उत्तराखंड चौबट्टाखाल के पूर्व प्रत्याशी केसर सिंह नेगी पौड़ी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नवल किशोर और पौड़ी ब्लॉक के प्रमुख दीपक खुगसाल को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से किया गया निष्कासित। यह आदेश कांग्रेस कमेटी के तत्काल प्रभाव से लागू।

बताया जा रहा है कि चौबट्टाखाल के पूर्व प्रत्याशी केसर सिंह नेगी समेत कांग्रेस के कई नेताओं के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की बात सामने आ रही थी यही नहीं इन नेताओं द्वारा पार्टी द्वारा आयोजित बैठकों में भी भाग नहीं लिया जा रहा था जिसकी वजह से प्रदेश कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए इन सभी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।