सीएम धामी की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की हुई सातवी बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय देहरादून में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की सातवीं बैठक हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की आजीविका में तेजी से वृद्धि हो उसके लिए भी व्यापक स्तर पर कार्य योजनाएं बनानी होंगी।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में वन पंचायत नियमावली को मंजूरी दी गई है।

इससे ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वेडिंग डेस्टिनेशन बने, इस दिशा में भी प्रयास होने चाहिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन के कारणों का गहराई से अध्ययन करने और राज्य स्थापना दिवस के आस पास प्रवासी सम्मान समारोह भी आयोजित करने के निर्देश दिए है।