मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय देहरादून में कैबिनेट की बैठक हुई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावो को मंजूरी मिली है।
बैठक सम्पन्न होने के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि बैठक में कुल 19 प्रस्ताव आये अधिकांश प्रस्तावो को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
उन्होंने बताया कि बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।
बैठक में 26 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है।
वहीं, राज्य के बजट प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। इस बार उत्तराखंड में करीब 90 हजार करोड़ का बजट विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा।