कांग्रेस पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कहा- जनता ने सुशासन का साथ दिया

पांचों लोकसभा सीटों में कार्यालय का शुभारंभ करने महानगर कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कांग्रेस पर जमकर हमला किया और कहा कि जनता ने सुशासन का साथ दिया। सीएम धामी ने कहा कि जहां सोच भी नहीं सकते थे की भाजपा की सरकार बनेगी उन राज्यों में भी प्रचंड बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।

सीएम ने कहा कि हमने देखा कि सुशासन को देश की जनता ने किस प्रकार से प्रोत्साहन दिया।तीन राज्यों के चुनाव के परिणाम में मध्य प्रदेश में प्रजंड बहुमत से सरकार बनी। वहीं कुशासन वाले राज्य छत्तीसगढ़ और राजस्थान मे कांग्रेस सरकारों को जनता ने हटाकर सुशासन को प्राथमिकता दी।