देहरादून में राम नाम के जयकारों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा, सैकडों राम भक्त हुए यात्रा में शामिल

अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभअवसर पर राजधानी देहरादून में जगह जगह भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए…देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में इस दौरान भव्य शोभा यात्रा निकाली गई…देहरादून के रायपुर क्षेत्र के गुलरघाटी में निकाली गई शोभा यात्रा में हजारों राम भक्त भी उमडे और सभी ने जय श्री राम के नारे लगाए। बता दे की अयोध्या में आज भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश भर के साथ ही उत्तराखंड में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है इसी अवसर पर राजधानी देहरादून के कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली जा रही है जिसमें सैकड़ो राम भक्त हाथों में श्री राम के झंडा लिए राम नाम के जयकारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।