सीएम आवास में सुंदरकांड का हुआ पाठ, सीएम धामी, राज्यपाल समेत कई नेता-मंत्री हुए शामिल

मुख्यमंत्री आवास देहरादून में प्रभु श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सुन्दरकांड के पाठ का भव्य आयोजन किया गया.भजन गायिका स्वाति मिश्रा और विवेक नौटियाल की टीम के द्वारा प्रस्तुत किये गये सुन्दरकांड के पाठ के भजनों से पूरा वातावरण राममय और सभी लोग श्रीराम की भक्ति में भव विभोर नजर आये। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वयं भी सपरिवार सुन्दरकांड का पाठ किया और भगवान राम की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ प्रदेश की खुशहाली एवं प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। वही मुख्यमंत्री आवास में हुए इस कार्यक्रम की भाजपा पदाधिकारियों ने जमकर सराहना की।