Uttarakhand Breaking : पुलिस महकमें में बंपर तबादले, प्रभारियों सहित कई वरिष्ट उपनिरीक्षकों को इधर – उधर किया

Uttarakhand Breaking : एसएसपी अजय सिंह ने कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों सहित कई वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को इधर-उधर किया है. एसएसपी ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 6 निरीक्षक और 51 उपनिरीक्षक का स्थानांतरण किया है.एसएसपी द्वारा पिछले महीने ही थाना प्रभारियों का ट्रांसफर किया था. जिसमें निरीक्षक राजेश शाह,सूर्य भूषण नेगी और जितेंद्र चौहान के थानो में फेरबदल किया था. लेकिन रविवार की रात को निरीक्षक और उपनिरीक्षक की लिस्ट में इनका नाम दोबारा आ गया.

कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसएसपी अजय सिंह ने कई पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का ट्रांसफर किया है. एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि निरीक्षक और उपनिरीक्षक को स्थानांतरण किया गया है.साथ ही सभी निरीक्षक और उपनिरीक्षक को निर्देशित किया गया है कि तत्काल अपनी नव नियुक्ति स्थान पर रवाना होंगे.