नए साल के अवसर पर राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को नए साल की शुभकामनाएं दी। सीएम के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी ने भी मुलाकात की। वही मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु, एसीएस राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार ने भी राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी