Uttarakhand Breaking : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया. दीक्षांत समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के राज्यपाल कुलाधिपति राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) उच्चशिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के अलावा कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए. दीक्षान्त समारोह में वर्ष 2022-23 शैक्षिक सत्र के 15417 विद्यार्थियों को डिग्री बांटी गई. जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के 26 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से नवाजा गया. इस बार शिक्षा शास्त्र व राजनीतिक विज्ञान विषय में दो-दो विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिया गया.इस बार दो पदक कुलाधिपति, तीन पदक प्रायोजित के अलावा पांच स्वर्ण पदक स्नातक व 16 स्वर्ण पदक स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को दिए गए. इसके अलावा पांच पीएचडी के विद्यार्थियों को भी कुलाधिपति द्वारा डिग्री दी गई. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पास आउट सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी परिसर में 6 करोड़ 81 लाख रुपए के लागत से बने आवासीय भवनों और ओवरहेड टैंक का लोकार्पण भी किया.