उत्तराखंड में ग्लोबल इंवेस्टर समिट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते रोज़ किया गया तो वहीं आज समिट के समापन अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम धामी द्वारा पु/पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया गया। समिट के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं पहले उत्तराखंड आया था तब मैंने सीएम धामी से पूछा था कि आपने क्या लक्ष्य रखा है, तो उन्होंने मुझे बताया कि दो लाख करोड़ का। लेकिन आज साढ़े तीन लाख के एमओयू हो गए है। इसके लिए मैं पूरे उत्तराखंड प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहते हूं। उन्होंने कहा कि आज का यह समारोह साढ़े तीन लाख के एमओयू के साथ नए उत्तराखंड की अनंत संभावनाओं को तराशने की शुरुआत है। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने छोटे राज्यों की समृद्धि के लिए प्रयास किए और अब हम सबको मिलकर उन्हें आगे बढ़ाना है।