चट्टानों का सीना चीर कर बाहर आए सभी 41 मजदूर, सीएम धामी ने मजूदरों को गले लगाकर किया स्वागत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। सुरंग में खुदाई पूरी हो गई है और 800 मिमी व्यास के पाइप के जरिए सभी मजदूरों को बाहर खींचकर निकाल लिया गया है. एनडीआरएफ की टीम पाइप के जरिए मजदूरों तक पहुंची, फिर उन्हें बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। जिसके बाद मजदूरों को एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल भेजा गया जहां स्थानीय लोगों द्वारा आतिशबाजी के जरिए उनका भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि इस दौरान सीएम धामी ने भी मजूदरों को गले लगाकर उनके और रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए कर्मियों के मनोबल और साहस की जमकर सराहना की।