Uttarakhand Breaking : कैरियर टाउन इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, कहा यह एक दूरदर्शी पहल

Uttarakhand Breaking : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून डालनवाला स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित कैरियर टाउन इंटर-स्कूल प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मंत्री गणेश जोशी ने  कहा कि करियर टाउन” के उद्घाटन समाहरो मे आकर मुझे हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है। जिसका आयोजन करियर व क्लब दुबई और भारत के द्वारा दून इंटरनेशनल स्कूल देहरादून में किया गया है,जो हमारे छात्रों के भविष्य के लिए बहुत आशा रखता है। मंत्री ने आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा शिक्षा में नवाचार लाने और हमारे छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है। मंत्री ने कहा करियर टाउन ” सिर्फ एक इवेंट नहीं है, यह एक दूरदर्शी पहल है। यह एक मंच है जो हमारे छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों से अमूल्य मार्गदर्शन के साथ रोमांचक करियर- उन्मुख गतिविधियाँ प्रदान करेगा।