Uttarakhand Breaking : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड आ रही हैं. इस दौरान राष्ट्रपति उधमसिंह नगर, चमोली और देहरादून जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बतौर राष्ट्रपति ये पहला उत्तराखंड दौरा है. इसको लेकर पिछले कई दिनों से राज्य सरकार व जिला प्रशासन राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के लिहाज से कार्यक्रमों को तय कर रहा है. इसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगे पुलिस बल को अधिकारियों द्वारा ब्रीफिंग दी गई. कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी रूट में किसी तरह की गलती न हो उसके सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.