Uttarakhand Breaking : बुधवार से पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे पाखरो पर्यटन जोन

Uttarakhand Breaking : कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग वतनवासा व पाखरो पर्यटन जोन बुधवार से पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। आधू-अधूरी तैयारियों के बीच खोले जा रहे पर्यटन जोन में वन्य जीवों का दीदार करने के लिए इस साल पर्यटकों को ज्यादा रकम चुकानी होगी।

वन विभाग ने इसके प्रवेश शुल्क से लेकर विश्राम गृह के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले पर्यटकों को कोटद्वार से वतनवासा और पाखरो गेट से प्रवेश कराया जाएगा। पर्यटक यहां बाघ, तेंदुए समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। इस साल कार्बेट प्रशासन 15 दिन पहले ही बुकिंग और गेट खोल रहा है, जबकि बीते वर्षों तक ये पर्यटन जोन मानसून सत्र के बाद 15 नवंबर से खोले जाते थे। मानसून सत्र में 15 जून से इन प्रवेश द्वारों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।