Uttarakhand Breaking : आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का फिर से सर्वे कराएगी धामी सरकार

Uttarakhand Breaking : हरिद्वार में आपदा से प्रभावित कुछ क्षेत्रों में नुकसान का धामी सरकार दोबारा सर्वे कराएगी…कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इसके निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से ऐसे स्थानों का सर्वेक्षण करेंगे। आपको बता दे कि हरिद्वार से आए किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में बातचीत के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने इसके निर्देश दिए। किसानों की शिकायत है कि कुछ क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का सही से आंकलन नहीं किया गया है। भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में आए किसानों ने मंत्री को पांच सूत्रीय ज्ञापन भी दिया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को आपदा से सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है। वही किसानों को मनरेगा से जोड़ने की मांग पर मंत्री ने ग्राम्य विकास आयुक्त को कार्यवाही के निर्देश दिए ।