Dehradun Breaking : राजधानी में विक्रम और मैजिक संचालकों के बीच विवाद लगातार जारी है । बता दें, कि सवारियों और रूट को लेकर ये विवाद बढ़ता जा रहा है । दरअसल राजधानी देहरादून में विक्रम के रूट पर मैजिक चलाया जा रहा है और तभी सेमैजिक और विक्रम संचालकों में तनातनी जारी है । वहीं आरटीओ की ओर से विक्रम संचालक को नोटिस जारी कर दिया गया है , नोटिस के कारण विक्रम संचालक आक्रोशित है ।