CM Dhami On 15th August : मुख्यमंत्री ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों, वीर वीरागंनाओं, राज्य आंदोलनकारियों सहित राष्ट्र निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, उत्तराखंड शीघ्र ही समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। यूसीसी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है। आम लोगों का दृष्टिकोण यूसीसी पर सकारात्मक है। उत्तराखंड का ड्राफ्ट अन्य राज्यों को भी पसंद आएगा।
मुख्यमंत्री ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों, वीर वीरागंनाओं, राज्य आंदोलनकारियों सहित राष्ट्र निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा, सैनिक परंपरा वाले वीरभूमि उत्तराखंड में पीढ़ियों से लगभग हर परिवार से वीर व वीरांगनाएं देश की रक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं।