CM Dhami On Maurya Statement : बदरीनाथ को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भड़के सीएम धामी, कही ये बात

CM Dhami On Maurya Statement : समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के बदरीनाथ धाम को बौद्ध धर्मस्थल बताने संबंधी मीडिया पर चले रहे बयान से सियासत गरमा गई है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि बद्रीनाथ धाम दुनिया भर के लोगों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है और स्वामी प्रसाद मौर्य (सपा नेता) द्वारा दिया गया बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि वह जिस गठबंधन का हिस्सा हैं, उनके लिए ऐसे बयान देना स्वाभाविक है।