भाजपा प्रदेश टोली की हुई बैठक, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

BJP Toli Baithak : भाजपा मुख्यालय देहरादून में भाजपा प्रदेश टोली कि बैठक आयोजित की गई… बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया… बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के मद्देनजर सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में प्रभावितों की मदद करें। वही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आपदा को देखते हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्रों में प्रभावितों की मदद करने को कहा गया है।