Gul Mohammad Arrested : रिश्वत देने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी कांग्रेस नेता गुल मोहम्मद गिरफ्तार

Gul Mohammad Arrested : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी कांग्रेसी नेता गुल मोहम्मद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोप है कि तहसीलदार सदर को 17,500 की घूस देते कोतवाली‌ नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार। दरहसल तहसील दिवस के मौके पर जन समस्याओं को लेकर जन सुनवाई चल रही थी, तभी आरोपी गुल मोहम्मद नाम के व्यक्ति का जिलाधिकारी और एसडीएम से मार्क किया हुआ प्रार्थना पत्र लेकर आया. प्रार्थना पत्र में 17500 रुपए रखकर तहसीलदार सदर मोहम्मद शादाब को प्रार्थना पत्र पर साइन कराने के लिए अंदर रखकर रिश्वत देने का प्रयास करने लगा. इसी बीच अन्य कर्मचारी संगत सिंह सैनी,कृपाल सिंह राठौर और सत्यप्रकाश थे. तहसीलदार सदर देहरादून और अन्य तहसील कर्मियों द्वारा गुल मौहम्मद को मौके पर ही पकड़ लिया गया.