CCTNS List May 2023 : सीसीटीएनएस यानी कि क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की मई 2023 की रैकिंग जारी की गई है, जिसमें पहाड़ी राज्यों की मासिक रैंकिंग में उत्तराखंड पुलिस को पहला और पूरे देश में तीसरा स्थान मिला है. पहाड़ी राज्यों की बात की जाए तो उत्तराखंड 97.44 अंक लाकर पहले स्थान पर है,वहीं पर्वतीय राज्यों में दूसरे नंबर पर हिमाचल है. हिमाचल को 96.15 प्रतिशत अंक मिले है. अरुणाचल प्रदेश तीसरे, मिजोरम चौथे और त्रिपुरा पांचवें स्थान पर है। इसकी जानकारी एडीजी वी मुरूगेशन ने दी साथ ही डीजीपी ने उत्तराखंड पुलिस को इसकी बधाई भी दी।