Premchand Awarded Employees : G20 में शामिल कर्मचारियों को मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया सम्मानित, कहा- आपके प्रयासों से ही बैठक का हुआ सफल आयोजन

Premchand Awarded Employees : वित्त मंत्री डॉ0 प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा देहरादून में G-20 में सम्मिलित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया।मंत्री ने G-20 में सम्मिलित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी के अथक प्रयास से बहुत ही कम समय में हम G-20 का सफल आयोजन कर पाये हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश को G-20 की तीन बैठकों के आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
और अधिकारियों के कुशल नेतृत्व तथा कर्मचारियों के उत्कृष्ठ कार्य एवं तत्परता के परिणामस्वरूप हम G-20 जैसे अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों का सफल नेतृत्व कर पाये हैं। G-20 के दौरान सड़क मार्ग, पेयजल सुविधा, लाईट, सीवर लाईन एवं सौन्दर्यीकरण का जो भी कार्य किया गया वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि श्रीगंगा आरती के आयोजन को लेकर त्रिवेणी घाट के सौन्दर्यीकरण का कार्य अद्भुत रहा।