Muslim Person Spit On Ganga : गंगोत्री धाम में घूमने के लिए आए समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा गंगोत्री घाट के पास भागीरथी में कुल्ला करने पर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद तीर्थ पुरोहितों और साधु-संतों ने हंगामा कर पुलिस को बुला लिया। दरअसल हरियाणा के एक हिंदू परिवार के साथ मोहम्मद महमूद आलम नाम का व्यक्ति भी गंगोत्री धाम घूमने के लिए आया था ऐसे में जहां हिंदू परिवार पूजा अर्चना करने लगा तो उसी दौरान आलम गंगा के किनारे पहुंचा और गंगाजल से कुल्ला कर वापस भागीरथी नदी में ही थूक दिया। वहीँ इस घटना को पास खड़े कुछ तीर्थ पुरोहितों और साधु-संतों ने देख लिया, फिर क्या था साधु संत आलम की इस हरकत से आक्रोशित हो उठे औरपुलिस को बुला लिया। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस ने मुस्लिम व्यक्ति के साथ ही आये हिन्दू परिवार के चार लोगों के खिलाफ चलनी कार्रवाई की साथ ही महमूद आलम से माफीनामा भी लिखवाया गया.