Accident In Pithoragarh : पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा, 600 मीटर गहरी खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत

Accident In Pithoragarh : पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें करीब 9 लोगों के मारे जाने की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि कार सवार 11 लोग बागेश्वर के रहने वाले हैं जो मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे लेकिन इसी बीच उबड़ खाबड़ रास्ते की वजह से वाहन चालाक संतुलन खो बैठा और गाड़ी 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें से 9 लोगों की मौके पर ही मौत की सुचना मिल रही है… वहीँ सूचना पाकर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। फ़िलहाल सभी को खाई से बहार निकालने का प्रयास जारी है.