Weather Alert For Uttarakhand : उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शनिवार से मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है…मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की मानें तो उत्तराखंड में आज से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया की प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली पिथौरागढ़ रूद्रप्रयाग बागेश्वर, समेत विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती हैं। यही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि 11 जून से 15 जून तक प्रत्येक शहर के अधिकांश जनपदों में बारिश में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।