Woman Protection In Dehradun Trains : ट्रेनों में महिला सुरक्षा को लेकर डीआईजी जीआरपी पी रेणुका की ओर से एक ठोस पहल शुरू की गई है। दरहसल ट्रेनों में सफर करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गवर्नमेंट रेलवे पुलिस की ओर से एस्कॉर्ट में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. पुलिसकर्मी देहरादून से रुड़की तक ट्रेन में चेकिंग के साथ ही महिलाओं का हाल-चाल पूछेंगी. इसके बाद रुड़की से वापस देहरादून वाली ट्रेन में चेकिंग करेंगी जिससे ट्रेनों में महिलाओं के साथ किसी प्रकार की छेड़खानी या फिर अनहोनी पर रोक लगाई जा सके।