Kriti Sanon Kiss Controversy : कृति के किस पर नहीं थम रहा बवाल, अब रामायण की सीता ने लगाई कृति को लताड़

Kriti Sanon Kiss Controversy : फिल्म आदिपुरूष के रिलीज़ होने से पहले ही कृति के किस पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब खुद रामानंद सागर की रामायण में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका ने भी कृति को जमकर लताड़ लगाई है। दीपिका ने कहा कि कृति को सोचना चाहिए कि वे सीता का रोल कर रही हैं। उन्हें इस किरदार के महत्व के बारे में अभी नहीं पता है। यही नहीं दीपिका ने कहा कि लोगों के लिए सीता जी एक इमोशन की तरह हैं, इसलिए इस रोल की गरिमा को बनाए रखना जरूरी है। दीपिका ने कहा कि मेरा मानना है कि आज की जेनरेशन के एक्टर्स की यही सबसे बड़ी समस्या है की वे न तो किरदार में घुसते हैं और न ही उसकी भावनाओं को समझते हैं। वैसे दीपिका के इस रिएक्शन पर आप क्या कुछ कहेंगे कमेंट करके जरूर बताएं।