Hemkund Sahib Glacier Incident : हेमकुंड साहिब में लापता महिला का मिला शव, ग्लेशियर खिसकने के बाद से थी लापता

Hemkund Sahib Glacier Incident : रविवार को ग्लेशियर खिसकने से बर्फ की चपेट में आए 6 श्रद्धालुओं में से लापता महिला कमलजीत का शव भी बरामद कर लिया गया है। बता दें कि हेमकुंड साहिब में रविवार को ग्लेशियर खिसकने से 6 श्रद्धालु बर्फ की चपेट में आ गए थे जिनमें से रेस्क्यू टीम ने 5 लोगों को सकुशल बरामद कर लिया था लेकिन एक 37 वर्षीय महिला को ढूंढ़ने में रेस्क्यू टीम असफल रही। ऐसे में रेस्कयू टीम ने लापता महिला को ढूढने के लिए सोमवार को भी रेस्क्यू अभियान को जारी रखा और कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार महिला का शव ढूढ लिया गया है। मृतक महिला का नाम कमलजीत बताया जा रहा है जो परिवार संग हेमकुड साहिब की यात्रा के लिए पहुंची थी। फिलहाल रेस्क्यू टीम ने महिला के शव को पुलिस के हवाले कर दिया है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।