Investor Summit In Uttarakhand : उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने और नए निवेशकों को लुभाने के लिए राज्य में नवंबर या दिसंबर में इन्वेस्टर्स समिट आयोजित होगी। इसके साथ ही सरकार अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों को रिझाने के लिए दुबई और सिंगापुर में रोड शो भी आयोजित करने जा रही है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सचिवालय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य में नवंबर या दिसंबर में इन्वेस्टर्स समिट आयोजित होनी है जिसके लिए अधिकारियों को तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक निवेशक आएं इसके लिए मजबूत नई औद्योगिक नीति बनाई गई है। यही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया गया है जिसके बाद आशा यही है है प्रधानमंत्री के हाथों से ही समिट का उद्घाटन होगा।