Chardham Yatra 2023 : ख़राब मौसम की वजह से केदारनाथ में बेहोश हुई बुजुर्ग महिला, पीठ पर उठाकर पुलिस जवान ने पहुंचाया अस्पताल

Chardham Yatra 2023 : उत्तराखंड में लगातार बदल रहा मौसम चारधाम यात्रा को भी पूरी तरीके से प्रभावित किए हुए हैं ऐसे में चारधाम आने वाले यात्री बारिश—बर्फबारी जैसी चुनौतियों से जूझते हुए बाबा केदानाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में कड़ाके की ठंड के बीच केदारनाथ दर्शन के लिए आई एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। बुजुर्ग महिला को बेहोश देख तत्काल वहां मौजूद उत्तराखंड पुलिस के जवान प्रमोद ने बुजुर्ग महिला को अपनी पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

वहीं जाबाज़ जवान प्रमोद के इस सेवा भाव के कार्य को जहां सभी लोग सराहनीय कार्य बता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रमोद की इस वीडियो को रूद्रप्रयाग पुलिस ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी की महिला धाम में हुई लगातार बारिश और बर्फबारी की वजह से बेहोश हो गई थी जिसे जवान प्रमोद द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है और फिलहाल महिला का इलाज जारी है।