Gangotri Kapat Reopen : उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा का आगाज़ हो गया है…अक्षय तृतीय के अवसर पर गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। बता दें की गंगोत्री धाम के कपाट 12:35 मिनट पर जबकि यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुले इसके साथ ही मां गंगा की भोगमूर्ति और छड़ी गंगोत्री धाम में विराजमान हुई।
वहीँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर धाम पहुंचे और गंगा पूजन किया। पूजा-अर्चना के बाद विधिवत रूप से सीएम की मौजूदगी में गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुले। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे तीर्थयात्रियों का सीएम धामी ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।