Manas Khand Jhanki Flag Of By CM Pushkar : मानस खंड झांकी का सीएम पुष्कर ने किया फ्लैग ऑफ, 18 मई तक जनता के बीच दिखाई जाएगी झांकी

Manas Khand Jhanki Flag Of By CM Pushkar : गणतंत्र दिवस परेड 2023 में उत्तराखंड की मानस खंड झांकी को प्रथम स्थान मिला है। इस झांकी को आगामी 18 मई तक राज्य के विभिन्न स्थानों में आम जनता को दिखाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से प्रदेश के जनपदों, ब्लॉक मुख्यालयों और अन्य मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन आम जनता के लिए विधिवत पूजा अर्चना के बाद फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद यह पहला मौका है कि जब उत्तराखंड की झांकी को अन्य प्रतिभागी राज्यों के मुकाबले देश में प्रथम स्थान मिला है।