Harda Shared Video With Pahadi Kaddu : पहाड़ी कद्दू का स्वाद लेते हरदा ने वीडियो किया शेयर, गिनाई कद्दू की उत्पत्ति और विशेषताएं

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों पहाड़ी कद्दू का जमकर स्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसका एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर किया है इस वीडियो में हरदा कहते दिखाई दे रहे हैं कि कद्दू उनकी पसंदीदा सब्जी है और यह गैरसैंड से आया है वीडियो में हरीश रावत कद्दू की विशेषता के साथ ही इसकी उत्पत्ति की कहानी भी कहते दिखाई दे रहे हैं।

Harda Shared Video With Pahadi Kaddu :

हरदा ने बताया कि इस कद्दू की बेल को पर्वतीय क्षेत्रों में उन स्थानों पर लगाया जाता है जहां पर तीती पाती के पौधे लगे होते हैं जिससे कि इन पौधों से कद्दू की तासीर भी इन्ही की तरह हो जाती है और कद्दू में हल्का सा कड़वापन भी आ जाता है जोकि कद्दू के मिठास के एलिमेंट को नियंत्रित कर देता है। यही नहीं हरदा ने कद्दू की दूसरी खासियत यह बताइ कि जो कद्दू नवंबर दिसंबर में तैयार होते हैं तो पहाड़ों में इन कद्दुओं को धूप में बाहर रख दिया जाता है जिस कारण भले ही इनमें विटामिन डी का समावेश हो या और कुछ लेकिन कद्दू और उसके दाने खाने से गठिया रोग का निदान जरूर होता है। यही नहीं हरदा ने कद्दू को अपना प्रिय फ़ूड बताते हुए इसे अपनी गरीबी का साथी भी बताया।