Uttrayani Fair Inauguration By CM : टनकपुर में  मुख्यमंत्री ने किया उत्तरायणी मेले का शुभारंभ

Uttrayani Fair Inauguration By CM : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज तय कार्यक्रम के अनुसार चंपावत के टनकपुर पहुंचे जहां सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने टनकपुर रोडवेज वर्कशॉप का निरीक्षण किया साथ ही टनकपुर में आधुनिक आईएसबीटी की तर्ज पर 57 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले बस अड्डे को लेकर बनाए जा रहे हैं आगामी विकास के प्लान को समझा जिसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी टनकपुर के गांधी मैदान में आयोजित हरेला क्लब उत्तरायणी कौतिक मेले में पहुंचे जहां आयोजकों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया, कार्यक्रम की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास हेतु शुरू की जाने वाली लगभग 100 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्ण विधि-विधान से पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों एवं आयोजकों को उनके योगदान के लिए सराहा जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक उत्थान आया है आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का कार्य हो रहा है सभी धार्मिक स्थलों के विकास का कार्य पूर्ण गति से चल रहा है हम टनकपुर से होकर जाने वाली शारदा नदी को भी नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत लेंगे माता पूर्णागिरी की कृपा से हम क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों के विकास हेतु भी काम करेंगे हम चंपावत को आदर्श चंपावत बनाएंगे, मीडिया से बात करते समय मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को सूर्य देव के उत्तरायण में आने पर मनाए जाने वाले मकर सक्रांति लोहड़ी जैसे पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।