Patvari Paper Leak In Uttarakhand : उत्तराखंड में हाल ही में हुए पटवारी परीक्षा पेपर लीक होने की संभावना, STF ने जांच की शुरू

उत्तराखंड में तीन दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने की बात सामने आई है सूत्रों के हवाले से उत्तराखंड एसटीएफ मामले की छानबीन में जुटी हुई है 8 जनवरी को हुई थी लेखपाल की परीक्षा UKPSC ने 391 पटवारी पदों के लिए भर्तियां जारी की थी जिसमें अल्मोड़ा बागेश्वर,चमोली,चंपावत,देहरादून,नैनीताल,पौढ़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़,रुद्रप्रयाग,टीहरी, उत्तरकाशी,हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले शामिल हैं पेपर लीक मामला सामने आने के बाद शासन में हड़कंप मचा हुआ है अभी इस मामले में लोक सेवा आयोग और पुलिस प्रशासन कुछ भी बोलने से कतरा रहा है सूत्र बता रहे हैं जल्द ही इस मामले में कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है