Yagya For PM Modi’s Mother : देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी हीराबेन मोदी जी की आत्मा शांति के लिए देहरादून के गांधी पार्क में हवन पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में देश व उत्तराखंडवासी प्रधानमंत्री के परिवार के साथ खड़े हैं और अपनी श्रद्धांजलि माता जी को देते हैं। साथ ही भगवान उनकी माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दे।