CM Pushkar In Joshimath : जोशीमठ में प्रकृति की मार से बेहाल लोगों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे जहां उन्होंने भू—धसाव से प्रभावित क्षेत्रों का नीरिक्षण किया साथ ही अधिकारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर मौका मुआयना किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार हर हाल में पीड़ितों के साथ है और उनकी हर तरीके से मदद के लिए तत्पर है। बता दें कि जोशीमठ में इन दिनों लोग प्रकृति की मार से बेहाल हैं। कई लोगों के घरों के बीच धरती फटने से पानी निकल रहा है तो कहीं पर दीवारों में दरार ने लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। यहीं नहीं जोशीमठ-मलारी बॉर्डर रोड पर भी दरारें पड़ गई हैं जिसने स्थानीय लोगों के साथ ही सरकार की टेंशन को भी बढ़ा दिया है।
बता दें कि जोशीमठ की भयावह स्थिति को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज़ भी हाई लेवल बैठक का आयोजन किया था जिसमें सीएम ने प्रभावित लोगों को हर माह 4000 रूपय देने की घोषणा की थी तो वहीं आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ जाकर स्थिति का मौका मुआयना किया और अधिकारियों के साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनको भरोसा दिलाया की सरकार हर हाल में उनके साथ है।