Congress On Vanbhoolpura : वनभूलपुरा में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण मामले में सुनवाई करने के बाद जहां सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने का फैसला सुनाते हुए अगली सुनवाई के लिए 8 फरवरी की तिथि नीहित की है तो वहीं कांग्रेस ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए न्यायाधीशों का धन्यवाद अदा किया है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि जहां एक ओर न्यायाधीशों ने मानवीय दृष्टीकोण की बातें अपने वरडिक्ट में कही तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के मुंह से मानवीय दृष्टीकोण का शब्द एक बार भी नहीं फूटा। उन्होंने हमेशा ही अपना पलड़ा झाड़ते हुए कहा कि ये मामला कोर्ट और रेलवे के बीच है। संवेदनशीलता तो छोड़िए उन्होंने ये तक भी नहीं बताया कि यदी इन लोगों के विपरित कोर्ट का फैसला होता है तो सरकार का इनके पूनर्वास के लिए क्या कुछ प्लान है।