Crime News : मामले भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के फैसलाबाद से एक हैरान करने वाला मामला आया है। बता दें यहां एक लड़की द्वारा शादी से इंकार करने पर उसे जूते चाटने के लिए मजबूर किया गया है। आपको बता दें इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है ।
लड़की से उसके दोस्त का पिता शादी करना चाहता था । लेकिन पीड़िता ने जब इससे मना कर दिया तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया ।जानकारी के मुताबिक शादी से मना करने पर पीड़िता के बाल काटे गए और उसकी आइब्रोज को भी मुंडवा दिया गया। बताया यह भी जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।