CM Inspected Maldevta Devasted Area : मालदेवता में बादल फटने से मची तबाही का सीएम पुष्कर ने किया निरिक्षण

CM Inspected Maldevta Devasted Area : उत्तराखंड के पहाड़ों पर भारी बारिश का प्रकोप जारी है। कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण जलभराव और सड़कों का कटाव देखने को मिला है। पहाड़ी सड़कों के कटाव से कई इलाके मुख्य शहर से कट गए हैं। बारिश और बादल फटने की घटना लगातार सामने आ रही है. और बारिश के कारण माल देवता में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. जहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे और प्रभावित प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।

 

जरूरत पड़ी तो सेना की भी ली जाएगी मदद

देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में बादल फटने का मामला सामने आया है. वही आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का मुआयना करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। मुआयना करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी नुकसान हुआ है जल्द से जल्द बंद पड़े रास्तों को खोलने का काम जारी है जरूरत पड़ी तो सेना की भी मदद ली जाएगी और बारिश से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सरकार तत्पर है.