National News : मिठाई खिलाई और छुए पैर, गैंगरेप दोषियों का स्वागत करने जेल के बाहर पहुंचे लोग

National News : मिठाई खिलाकर और पैर छूकर कुछ इसी अंदाज में हुआ गुजरात के बिलकिस बानो गैंग रेप केस में जेल से रिहा हुए 11 दोषियों का स्वागत।

बीते सोमवार को जब यह दोषी गोधरा उप जेल से बाहर आए तो उनका स्वागत मिठाई खिलाकर किया गया इतना ही नहीं जेल के बाहर खड़े कुछ लोगों ने इन दोषियों के पैर तक छुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है ।इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जेल से रिहा हुए दोषियों को मिठाई खिलाई गई साथ ही उनके पैर भी छुए गए।

बताते चले गुजरात सरकार ने अपनी माफी नीति के तहत बिलकिस बानो गैंग रेप केस में दोषी 11 कैदियों को रिहा करने की अनुमति दी थी ‌आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज से तकरीबन 20 साल पहले साल 2002 में गोधरा कांड हुआ था जिसमें 3 मार्च 2002 को दाहोद जिले के रंधीपुर गांव में बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप हुआ था और उसके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।